Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनशिकायतों के...

Jaunpur News जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनशिकायतों के निस्तारण पर कार्यशाला सम्पन्न, गुणवत्ता और जवाबदेही पर ज़ोर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनशिकायतों के निस्तारण पर कार्यशाला सम्पन्न, गुणवत्ता और जवाबदेही पर ज़ोर

यह भी पढ़ें: Jaunpur News समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी मौके पर जाकर करें कार्रवाई: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र

जौनपुर | 9 मई 2025 (आवाज़ न्यूज़)
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में आईजीआरएस / जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही।

शिकायत निस्तारण में होगी सख्ती, संवाद और जियो टैग फोटो अनिवार्य

कार्यशाला में L1, L2 और L3 अधिकारियों की जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि L1 स्तर के अधिकारी शिकायत निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करें और मौके की जांच के बाद ही रिपोर्ट अपलोड करें। साथ ही, हर आख्या में जियो टैग फोटो लगाना अनिवार्य कर दिया गया।

भूमि विवादों के शीघ्र निस्तारण पर बल

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकतर शिकायतें भूमि सीमांकन, खतौनी सुधार, विद्युत संयोजन, चकरोड आदि से जुड़ी होती हैं। ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। खंड विकास अधिकारी (B.D.O.) को भूमि विवाद से जुड़े आवास निर्माण प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस का मिलेगा पूरा सहयोग: एसपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना दिवस पर भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें रजिस्टर में पूर्व से अंकित रहें और पक्की पैमाइश में कोई लापरवाही न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), अपर जिलाधिकारीगण, नगर मजिस्ट्रेट, मछलीशहर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम, समस्त उपजिलाधिकारी, सीओ, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news जौनपुर: विवाहिता से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹14,000 जुर्माना
Next articleJaunpur News जौनपुर: फैज़ाबाद मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।