Home आवाज़ न्यूज़ India Pakistan news जम्मू: पाकिस्तान के नाकाम हमलों के बाद सीएम उमर...

India Pakistan news जम्मू: पाकिस्तान के नाकाम हमलों के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने लिया जायजा, उरी जाएंगे उपराज्यपाल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जो पूरी तरह विफल रहा।

भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। हमले के साथ ही सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे और पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमलों के बाद जम्मू शहर व संभाग के अन्य हिस्सों की स्थिति का जायजा लिया। दूसरी ओर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करेंगे, जहां रात को भारी गोलाबारी हुई थी।

जम्मू में धमाकों से दहशत
गुरुवार रात 8 बजे जम्मू शहर धमाकों की आवाजों से गूंज उठा। पूरे शहर में बिजली गुल कर दी गई। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर लौटे। मिसाइलों का मलबा आग की लपटों के साथ गिरता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleIndia News भारत-पाक तनाव: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़का
Next articleIndia Pakistan News भारत-पाक विवाद में अमेरिका की दूरी: जेडी वेंस बोले- ‘यह हमारा मसला नहीं’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।