पाकिस्तान सरकार भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अपनी शर्मिंदगी छिपाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ रही है। उसने दावा किया कि उसने भारत के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया, लेकिन इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया। इस झूठ की वजह से पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है।

पाकिस्तान का कहना है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के पांच लड़ाकू विमानों को नष्ट किया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक विदेशी मीडिया इंटरव्यू ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया।
सीएनएन न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब एंकर ने ख्वाजा आसिफ से विमानों को गिराने के सबूत मांगे, तो वे हड़बड़ा गए। उन्होंने बेतुका जवाब दिया कि “यह बात सोशल मीडिया पर छाई हुई है, और भारतीय मीडिया भी इसे स्वीकार कर रहा है।” जबकि भारत या भारतीय मीडिया ने ऐसी कोई बात नहीं कही। ख्वाजा आसिफ ने कहा, “विमानों का मलबा कश्मीर में पड़ा है।” इस पर एंकर ने टोकते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया की बातों पर नहीं, ठोस सबूतों की बात कर रहे हैं। एंकर ने यह भी पूछा कि विमानों को गिराने के लिए किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ, लेकिन ख्वाजा आसिफ कोई जवाब नहीं दे पाए।
इसके अलावा, ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक अन्य विदेशी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों को फंडिंग करता रहा है। उन्होंने कहा, “हमने तीन दशकों तक अमेरिका के लिए यह गंदा काम किया। यह हमारी गलती थी, जिसका नुकसान हमें ही भुगतना पड़ा।”
The post पाकिस्तान के झूठ की दुनिया के सामने खुली पोल, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका दावा बेनकाब appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |




