Home आवाज़ न्यूज़ पाकिस्तानी मीडिया का दावा, लाहौर में तेज़ धमाकों के बाद कराची के...

पाकिस्तानी मीडिया का दावा, लाहौर में तेज़ धमाकों के बाद कराची के शराफी गोथ के पास धमाका सुना गया..

0
🔊 खबर सुनें

पाकिस्तान में गुरुवार को कराची में एक विस्फोट हुआ, जिसके कुछ ही घंटों बाद लाहौर के वाल्टन क्षेत्र में भी धमाका हुआ।

पाकिस्तान में गुरुवार को कराची में एक विस्फोट हुआ, जिसके कुछ ही घंटों बाद लाहौर के वाल्टन क्षेत्र में एक सैन्य प्रतिष्ठान के निकट कथित तौर पर तीन विस्फोट हुए, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया और देश के तीन हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया। पाकिस्तान के समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नवीनतम विस्फोट कराची शहर के शराफी गोथ क्षेत्र में हुए और पुलिस ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े बरामद किए हैं। विस्फोट की वास्तविक प्रकृति और कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

कराची के शराफी गोथ के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई है। इलाके के एसएसपी मालिर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। विस्फोट की घटना के बाद बचाव और कानून प्रवर्तन दल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये सूचना मिली है। वहीं इस विस्फोट के बाद से कराची में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा बलों के भी होश उड़े हुए हैं।

बता दें कि कराची में धमाके से पहले भी आज सुबह से ही पाकिस्तान में डर का माहौल है। गुरुवार की सुबह को जहां पाकिस्तान लाहौर एयरपोर्ट पर धमाका हुआ तो वहीं बलूचिस्तान में भी बलूच लिबरेशन आर्मी ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। गुरुवार को ही पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में करीब तीन धमाके होने की खबरें सामने आईं। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है।

The post पाकिस्तानी मीडिया का दावा, लाहौर में तेज़ धमाकों के बाद कराची के शराफी गोथ के पास धमाका सुना गया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत ने पंजाब के अमृतसर के पास पाकिस्तानी ‘मिसाइल’ को मार गिराया..
Next articleभारतीय ड्रोन ने कराची और लाहौर समेत 12 जगहों पर हमला किया, पाक सेना का दावा..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।