Home आवाज़ न्यूज़ राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है...

राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है शौचालय, हजारों महिलाओं को मिलेगी राहत..

0
🔊 खबर सुनें

अजमेर शहर के व्यस्ततम पुरानी मंडी और केसरगंज में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को शीघ्र ही बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

अजमेर शहर के व्यस्ततम पुरानी मंडी और केसरगंज में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को शीघ्र ही बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर इन बाजारों की सालों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है। इन बाजारों में महिला शौचालय बनेंगे। रोजाना हजारों महिलाओं को राहत मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुरानी मंडी व केसरगंज में नगर निगम की भूमि पर महिला शौचालयों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के व्यस्ततम बाजारों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में महिला शौचालय बनाने की शुरूआत की गई है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिला शौचालय के लिए स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। इन दोनों बाजारों के व्यापारिक संगठनों ने भी श्री देवनानी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों महिलाओं को रोजाना की परेशानी से राहत मिलेगी।

The post राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है शौचालय, हजारों महिलाओं को मिलेगी राहत.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleराहुल गांधी ने करनाल में पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी के परिवार से मुलाकात की..
Next articleपहलगाम हमले पर खरगे का बड़ा आरोप: पीएम मोदी को तीन दिन पहले मिली थी खुफिया चेतावनी, फिर भी नहीं की गई कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।