Home आवाज़ न्यूज़ जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: रामबन में सेना का ट्रक 700 फीट खाई...

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: रामबन में सेना का ट्रक 700 फीट खाई में गिरा, तीन जवान शहीद

0
🔊 खबर सुनें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक दुखद हादसे में सेना का एक ट्रक नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन सैनिक शहीद हो गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब जम्मू से श्रीनगर जा रहा सेना का काफिला इस क्षेत्र से गुजर रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रक फिसलकर खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और लोहे का ढेर बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। शहीद सैनिकों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। उनके शवों को खाई से निकालने का काम जारी है।

सेना और प्रशासन ने जवानों के बलिदान पर गहरा शोक जताया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

The post जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: रामबन में सेना का ट्रक 700 फीट खाई में गिरा, तीन जवान शहीद appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंजय राउत ने ‘लड़की बहिन’ योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की..
Next articleराजस्थान: ACB ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत लेते पकड़ा, 20 लाख की पहली किस्त के साथ ट्रैप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।