Home आवाज़ न्यूज़ केटी रामा राव, हरीश राव को ‘घर में नजरबंद’ किया गया: BRS...

केटी रामा राव, हरीश राव को ‘घर में नजरबंद’ किया गया: BRS का बड़ा दावा

0
🔊 खबर सुनें

पार्टी विधायक पी कौशिक रेड्डी की गिरफ़्तारी के बाद बीआरएस नेता केटी रामा राव और टी हरीश राव को नज़रबंद कर दिया गया। हैदराबाद के गाचीबोवली में केटीआर के घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बीआरएस नेता केटी रामा राव और टी हरीश राव को पार्टी विधायक पी कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने यहां “नजरबंद” कर दिया। बीआरएस ने दावा किया कि पूर्व मंत्रियों रामा राव और हरीश राव को यहां उनके आवासों पर “नजरबंद” किया गया है।

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी को 12 जनवरी को करीमनगर में जिला समीक्षा समिति की बैठक में जगतियाल विधायक संजय कुमार के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

The post केटी रामा राव, हरीश राव को ‘घर में नजरबंद’ किया गया: BRS का बड़ा दावा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Next articleतमिलनाडु: विल्लुपुरम-पुडुचेरी पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा होने से टला..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।