बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति द्वारा स्मार्ट फोन न दिलाए जाने से नाराज 28 वर्षीय विनिता भील ने अपनी 14 माह की बेटी रिया के साथ पानी से भरी खदान में कूदकर आत्महत्या कर ली।

विनिता 24 अप्रैल से लापता थी और गुरुवार को दोनों के शव खदान में तैरते पाए गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही नमाना थाना प्रभारी धर्मराम चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शवों को खदान से निकालकर बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका के भाई की शिकायत में किसी पर संदेह नहीं जताया गया है।
विनिता भील मूल रूप से मध्य प्रदेश के झाबुआ की रहने वाली थी और छह महीने पहले अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिए गरड़दा आई थी। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस दुखद मामले पर चर्चा कर रहे हैं।
The post राजस्थान: स्मार्ट फोन न मिलने पर महिला ने बेटी संग खदान में कूदकर दी जान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











