Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर की आस्था सिंह ने UPSC 2024 में पाई 61वीं...

Jaunpur News जौनपुर की आस्था सिंह ने UPSC 2024 में पाई 61वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जौनपुर जिले की बेटी आस्था सिंह ने 61वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

आस्था सिंह जौनपुर के कुशहां कनौरा डोभी गांव की निवासी हैं। वह बृजेश कुमार सिंह की पुत्री हैं और शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। आस्था ने न सिर्फ अपने परिवार और गांव का बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है।

जैसे ही उनके सफलता की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, शुभचिंतक और ग्रामीण घर पहुंचकर मिठाइयां बांटते नजर आए और आस्था की उपलब्धि पर गर्व जताया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: जफराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत
Next articleपहलगाम हमले के दौरान पहली तस्वीर में एके-47 लेकर घूमता दिखा जम्मू-कश्मीर का हमलावर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।