Home जौनपुर Jaunpur News किसानों को बोरिंग का लाभ दिलाया जाय: डीएम

Jaunpur News किसानों को बोरिंग का लाभ दिलाया जाय: डीएम

0
🔊 खबर सुनें
किसानों को बोरिंग का लाभ दिलाया जाय: डीएम

जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ0. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।   मंडी परिषद के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में   जानकारी किसानों को दी गई।   जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्टी के लाभ बताते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्टी कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे,   उन्होंने

अधिशाषी अभियन्ता अभियंता लघु सिंचाई को निर्देशित किया कि किसानों को बोरिंग का लाभ दिलाया जाए,  कहा कि किसान दिवस आयोजन करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए।   डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 17 मार्च से संचालित हो गए हैं। इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत वर्ष से 150 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है।   जिस गांव में एक ट्रक लोड गेहूं मिलने की संभावना हो, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसान के घर जाकर तौल कराई जाएगी। एक दिन पहले किसान बंधु कंट्रोल रूम के नम्बर 05452350857 पर गेहूं तौल के लिए फोन कर सकते हैं।   संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।   उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, सहित अन्य अधिकारी  और किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में किसान दिवस का आयोजन, किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
Next articleगुजरात चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त होने के कुछ दिन बाद ही आप नेता के यहां CBI ने छापा मारा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।