Home आवाज़ न्यूज़ प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर यूट्यूबर पत्नी ने...

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर यूट्यूबर पत्नी ने पति की हत्या कर दी..

0
🔊 खबर सुनें

हरियाणा के भिवानी से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें ‘पत्नी ने पति की हत्या’ कर दी और शव नाले में फेंक दिया

हरियाणा के भिवानी से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें ‘पत्नी ने पति की हत्या’ की है। यहां एक पत्नी जो यूट्यूब पर रील और वीडियो बनाती थी, उसने अपने पति की हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों को पकड़ा गया, जिसमें आरोपी मृतक के शव को बाइक पर रखकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे।

राजस्थान निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की शादी हरियाणा के रेवाड़ी निवासी 32 वर्षीय रवीना से हुई थी। उनका छह साल का एक बेटा है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि रवीना का उनके बेटे से मतभेद रहता था। प्रवीण के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाई। रवीना डेढ़ साल से हांसी के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश के संपर्क में थी।प्रवीण के पिता ने पुलिस के समक्ष संदेह जताया था कि अवैध संबंधों के चलते उनकी पुत्रवधू ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

प्रवीण के परिवार ने घर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें हत्या वाली रात 2 से 2:30 बजे के बीच रवीना और बाइक पर हेलमेट पहने एक व्यक्ति प्रवीण को बेहोशी की हालत में कपड़े में लपेटकर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस को यह वीडियो दिखाने पर रवीना के खिलाफ मामला मजबूत हो गया। प्रवीण के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह (प्रवीण) 25 मार्च को घर लौटा था और रवीना से उसका झगड़ा हुआ था। हालांकि, सुबह उसका कहीं पता नहीं चला।

The post प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर यूट्यूबर पत्नी ने पति की हत्या कर दी.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleपश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र पर निशाना साधा..
Next articleव्यापार युद्ध बढ़ने के कारण ट्रम्प द्वारा चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245 प्रतिशत किया, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।