Home आवाज़ न्यूज़ भदोही में 35 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में...

भदोही में 35 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगाई; दो की मौत, दो अन्य की तलाश जारी

0
🔊 खबर सुनें

भदोही जिले में गुरुवार को 35 वर्षीय एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूद गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हालांकि महिला और एक बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे शेरपुर गोपालिहा गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे शेरपुर गोपालिहा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अन्नू देवी के रूप में हुई है, जो अपने बच्चों दीक्षा (8), दिव्यांश (3) और सूर्यांश (6) के साथ तालाब में उतरी थी।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अन्नू देवी के रूप में हुई है, जो अपने बच्चों दीक्षा (8), दिव्यांश (3) और सूर्यांश (6) के साथ तालाब में उतरी थी।

मांगलिक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय निवासियों तथा गोताखोरों की मदद से दीक्षा और दिव्यांश के शव गहरे पानी से बरामद करने में सफल रहा।’’

महिला और उसके बेटे सूर्यांश का पता लगाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मियों और गोताखोरों की सहायता से बचाव अभियान जारी है। दोनों अभी भी लापता हैं।

एसपी मांगलिक ने बताया कि महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

The post भदोही में 35 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगाई; दो की मौत, दो अन्य की तलाश जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleप्रियंका गांधी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का ऋण माफ न करने पर केंद्र की आलोचना की..
Next articleJaunpur News जौनपुर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बहन की शादी में शामिल होने घर आया था विनय कुमार सिंह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।