Awaaz News संवाददाता, जौनपुर
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि बार और बेंच का परस्पर सम्मान और समन्वय आवश्यक है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र स्वयं उपस्थित थे। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं द्वारा वार्ता हेतु समय की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि न्यायालय में गंभीर विषयों की सुनवाई चल रही है, ऐसे में कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत ही संवाद हेतु समय दिया जा सकता है।
हालांकि, इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं ने न्यायालय की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया, जिससे कोर्ट परिसर में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।
डॉ. चंद्र ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा:
“मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान बना रहे। न्यायिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए यह समन्वय अत्यंत आवश्यक है।”
इस घटना के पश्चात न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा बनी हुई है कि न्यायालय की गरिमा बनाए रखना सभी पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





