Home जौनपुर Jaunpur News श्री रामनवमी के पर्व पर ऐतिहासिक सनातन शोभायात्रा निकाली...

Jaunpur News श्री रामनवमी के पर्व पर ऐतिहासिक सनातन शोभायात्रा निकाली गई/

0
🔊 खबर सुनें

 

श्री रामनवमी के  पर्व पर ऐतिहासिक सनातन शोभायात्रा निकाली गई/

     Aawaz News 

                  

 जौनपुर।चैत्र राम नवमी पर रविवार को नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह और राजवीर सिंह शुभम की अगुआई में शोभा यात्रा निकाली गई।रेखा सिंह ममता सिंह अर्चना श्रीवास्तव प्रिया सिंह विभा सिंह सैकड़ो महिलाओं के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुई सभी लोग श्री रामचंद्र जी के जय घोष के साथ नाचते गाते हुए भव्य यात्रा में सम्मिलित हुए शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, बैण्ड बाजा के साथ आकर्षक झांकियों व भगवान राम की पालकी शामिल थी। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा।

         शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर  भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया। श्रद्धालु नगरवासी अपने आराध्य देव का जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा कर रहे थे। भगवान राम के दर्शन-पूजन के लिए सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मुख्य रूप से शोभायात्रा में राजवीर सिंह शुभम, शिवम सिंह, राजीव सिंह, रमेश सिंह ,शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, शशिमणी त्रिपाठी , विपिन सिंह, आशु सिंह आलोक सिंह संदीप सिंह डॉ दुर्गेश सिंह, निर्मल सिंह, विनोद सिंह आदि बहुत से पदाधिकारी ने उपस्थित रहे /

                       

 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए वीजा अस्थायी रूप से निलंबित किया, जानिए क्यों
Next articleJaunpur News जौनपुर में नवनियुक्त कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान का भव्य स्वागत, संगठन मज़बूती पर दिया ज़ोर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।