Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में नवनियुक्त कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर...

Jaunpur News जौनपुर में नवनियुक्त कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान का भव्य स्वागत, संगठन मज़बूती पर दिया ज़ोर

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह एवं शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर के हिंदी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने फूलमालाओं से नेताओं का स्वागत किया।

समारोह के दौरान डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि, “संगठन को मज़बूत करने के लिए सभी का सहयोग ज़रूरी है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को जनपद में मज़बूत बनाना होगा।” उन्होंने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “शहर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस की मज़बूती के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।” उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में 2027 तक कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर विचार रखे।

प्रमुख उपस्थितगण:

फैसल हसन तबरेज़, विशाल सिंह हुकुम, पंकज सोनकर, आर.सी. पाण्डेय, राकेश सिंह डब्बू, राकेश मिश्र, फैय्याज हाशमी, देवेंद्र सिंह, रेखा सिंह, अमित तिवारी बबलू, साजिद मानू, जब्बार अली सलमानी, नियाज़ ताहिर शेखू, अबुज़र शेख, निसार इलाही, उस्मान अली एडवोकेट, सृजन सिंह, शशांक सोनकर, देवराज पांडेय, अनीस अहमद, शाहनवाज़ ख़ान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News श्री रामनवमी के पर्व पर ऐतिहासिक सनातन शोभायात्रा निकाली गई/
Next articleJaunpur News हिंदू इंटर कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जजसिंह अन्ना का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।