Home जौनपुर Ghazipur News: झोपड़ी में सो रहे परिवार पर ट्रेलर चढ़ा, तीन मासूम...

Ghazipur News: झोपड़ी में सो रहे परिवार पर ट्रेलर चढ़ा, तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

Ghazipur News, गाजीपुर सड़क हादसा, ट्रेलर दुर्घटना, गहमर कोतवाली, मां कामाख्या धाम, तीन बच्चों की मौत

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग चपेट में आ गए।

इस भीषण सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत में उन्हें गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया ट्रेलर
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बिहार बॉर्डर के पास से वाहन समेत उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप:
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर बेहद तेज गति से था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और घटना की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली में भीषण गर्मी: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
Next articleकर्नाटक: कलबुर्गी में खड़ी ट्रक में वैन के घुसने से पांच लोगों की मौत, 10 घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।