Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली: झंडेवालान स्थित अनारकली बिल्डिंग में लगी आग…

दिल्ली: झंडेवालान स्थित अनारकली बिल्डिंग में लगी आग…

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अनारकली बिल्डिंग और उससे सटे डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अनारकली बिल्डिंग और उससे सटे डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर कम से कम 15 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर ब्लॉक ई 3 में अनारकली कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “हमने तुरंत आठ दमकल गाड़ियां तैनात कीं और अग्निशमन अभियान जारी है।”

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली में दम घुटने की समस्या, AQI 331 तक पहुंचा

डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने बताया कि आग पास के डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। मौके पर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि आग पास के एक बैंक तक भी फैल गई। आग में अभी तक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पूरा मामला झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग का है, जहां मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। आग की भयावहता को इससे भी समझी जा सकती है कि आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी जल गईं।

The post दिल्ली: झंडेवालान स्थित अनारकली बिल्डिंग में लगी आग… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुलिस ने कुणाल कामरा के शो में शामिल होने वाले दर्शकों को नोटिस जारी किया..
Next articleJaunpur News स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।