Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव के हस्तक्षेप से प्रशासन...

Jaunpur News जौनपुर: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव के हस्तक्षेप से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। नगर के प्रतिष्ठित बीआरपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान से किए गए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने हटा दिया। कॉलेज प्रबंधन और प्रिंसिपल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मंत्री के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

इससे पहले कॉलेज प्रबंधन ने जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार

कॉलेज के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रिंसिपल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय के पीछे खेलकूद के लिए सुरक्षित जमीन को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी घायल, 2 आतंकवादी मारे गए
Next articleJaunpur News चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here