Home जौनपुर Jaunpur News प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति से मंदिर में रचाई...

Jaunpur News प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति से मंदिर में रचाई शादी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। चंदवक चौराहा स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर में मोहिद्दीनपुर, मुफ्तीगंज निवासी नितेश निषाद (पुत्र उमेश निषाद) और विजयीपुर, चंदौली निवासी शीतल (पुत्री शिव नारायण) ने परिजनों की मौजूदगी में विवाह संपन्न किया।

सूत्रों के अनुसार, नितेश और शीतल के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। परिजनों के विरोध के कारण दोनों एक माह पूर्व घर से फरार हो गए थे। परिजन और पुलिस की मदद से उन्हें खोजकर वापस लाया गया। इसके बावजूद दोनों शादी करने पर अड़े रहे।

पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद अंततः परिजन विवाह के लिए राजी हो गए और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान दोनों की मां—सोनी देवी और आरती देवी—भी मौजूद रही 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभूपेश बघेल के आवास पर CBI का सट्टेबाजी ऐप मामले में छापा..
Next articleकुणाल कामरा के खिलाफ नया मामला दर्ज, अब तक कुल 3 मामले दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।