Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: चोरी की ऑटो रिक्शा और नकदी के साथ आरोपी...

Jaunpur News जौनपुर: चोरी की ऑटो रिक्शा और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटहरा निवासी सूरज सरोज पुत्र नन्हकू सरोज को चोरी की ऑटो रिक्शा और 3,000 रुपये नकद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार देर रात उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह के नेतृत्व में खड़हर डगरा रेलवे फाटक के पास से आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में कबूली कई चोरियां

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सूरज सरोज ने कबूल किया कि वह चोरी का सामान बेचकर अपने मुकदमे लड़ने और खर्च निकालने का काम करता है। हाल ही में गंगौली यादव बस्ती से चार बकरियां चोरी हुई थीं, जिन्हें आरोपी ने बनारस मंडी में 8,000 रुपये में बेच दिया।

पुलिस ने भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विनोद यादव, विपिन कुमार जायसवाल, रणजीत यादव और कृष्णा दत्त शुक्ला शामिल रहे .

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकुणाल कामरा की अतिरिक्त समय की मांग खारिज, मुंबई पुलिस जारी करेगी दूसरा समन..
Next articleमुंबई: मराठी बोलने से इनकार करने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने डी-मार्ट कर्मचारी से मारपीट की..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।