Home जौनपुर जौनपुर: रेलवे फाटक पर फंसा ट्रक, चालक फरार, दो घंटे तक लगा...

जौनपुर: रेलवे फाटक पर फंसा ट्रक, चालक फरार, दो घंटे तक लगा भीषण जाम

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग स्थित जगदीशपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक अधिक सामान लदा ट्रक सुरक्षा पिलर से टकरा गया और फंस गया। हालात बिगड़ते देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

रेलवे सुरक्षा पिलर में फंसा ट्रक, यातायात बाधित

घटना सुबह 10:00 बजे की है जब वाराणसी से कॉटन लादकर आ रहा ट्रक रेलवे फाटक पर पहुंचा। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण सुरक्षा पिलर को पार नहीं कर सका, जिससे ड्राइवर ने वाहन रोक दिया। हालात बिगड़ते देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था नदारद, राहगीर हुए परेशान

घटना स्थल पर कोई भी सुरक्षा कर्मी या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे जाम और भीषण हो गया। लाइन बाजार और जफराबाद थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित इस रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद थी।

स्थानीय लोगों ने खुद कराया ट्रक हटाने का प्रयास

करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों और एक अन्य ड्राइवर की मदद से ट्रक को बैक कर किनारे लगाया गया, जिससे आवागमन धीरे-धीरे सुचारू हुआ। ट्रक के हटने के करीब आधे घंटे बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हुआ।

रेलवे सुरक्षा बल की लेटलतीफी

जाम खुलने के करीब आधे घंटे बाद रेलवे सुरक्षा बल का एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News संवेदना-2 अभियान के तहत जौनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में हुआ रजिस्ट्रेशन
Next articleJaunpur News आईएएस इशिता किशोर की ट्रेनिंग पूरी, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।