Home जौनपुर Jaunpur news एक माह से लापता महिला का शव कुएं में मिला,...

Jaunpur news एक माह से लापता महिला का शव कुएं में मिला, गांव में मचा हड़कंप

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में मंगलवार शाम एक कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे, तभी उन्होंने कुएं के पास एक साल पड़ा देखा। शक होने पर बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी।

मृतका की पहचान एक माह से लापता महिला के रूप में हुई

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने सराय ख्वाजा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि मृतका चंद्रावती देवी (65 वर्ष), पत्नी राम पलट गौतम, निवासी धौरईल गांव थी, जो एक माह से लापता थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

महिला का शव कुएं में मिलने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने कपड़े और शव देखकर मृतका की पहचान की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला कुएं में कैसे गिरी और इसमें कोई साजिश तो नहीं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पीड़ित दर्द से तड़पता रहा, डॉक्टर होली मिलन समारोह रंग में मस्त
Next articleJaunpur News विधायक बदलापुर ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी विकास कार्यों की मांग की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।