Home जौनपुर Jaunpur News साहबलाल गौतम समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव बने

Jaunpur News साहबलाल गौतम समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव बने

0
🔊 खबर सुनें

 

साहबलाल गौतम समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव बने

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा0 श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी के सहमति पर जौनपुर जिले के करंजाकला ब्लाक के निवासी श्री साहब लाल गौतम जी को प्रदेश सचिव समाजवादी मजदूर सभा नियुक्त किया गया है।  यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनीलाल श्रमिक जी ने किया है।  समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव मा0 श्री अमित यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री गौतम के आवास पर जाकर उनका माल्यार्पण किया और एक दूसरें को लड्डू खिला कर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर अमित यादव ने कहा कि श्री गौतम जी के नेतृत्व  में आने  वाले समय में समाजवादी मज़दूर सभा  और मजबूत होगी और वह पूरी ऊर्जा के साथ समाजवादी पार्टी को शिखर पर ले जाने की भूमिका में नजर आयेंगे। आज दलित समाज पीडीए जन आंदोलन में समाजवादी पार्टी के साथ हैं। पीडीए समाज के महापुरुषों को अपमानित करना बीजेपी के DNA में हैं। पीडीए जा पंचायतों के कारण बड़ी संख्या में लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहें हैं।

साथ में डॉ अजय कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर  सभा, श्री मंजय कन्नौजिया जी जिला महासचिव मजदूर सभा, श्री दिलीप प्रजापति जी जिलाअध्यक्ष छात्र सभा, श्री दीपक विश्वकर्मा जी, श्री सुभाष पाल जी, श्री दारा सिंह चौहान जी सेक्टर प्रभारी , श्री मोहम्मद नसीम यीशू हाशमी सेक्टर पर्यवेच्छक, श्री मिठाई लाल यादव जी ब्लाक उपाध्यक्ष, श्री शिवनाथ विश्वकर्मा जी,श्री सोहराब जी बूथ सह प्रभारी, अजय यादव जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें|

 सभी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का आभार प्रकट किया तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार मा0 श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleBLA ने पाकिस्तानी काफिले पर हमले का वीडियो जारी किया, 90 सैनिको को मारने का किया दावा..
Next articleNASA ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की प्रत्याशित वापसी की तारीख का समय बताया..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।