इंटरमीडिएट की परीक्षा देने अकेले मुंबई से गांव आई थी युवती
खुटहन (जौनपुर), 9 मार्च | जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान ऋतू विश्वकर्मा (22 वर्ष) पुत्री गोपीचंद के रूप में हुई है, जो स्थानीय इंटर कॉलेज की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ माह पूर्व अपने माता-पिता के साथ मुंबई गई थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अकेले गांव लौटी थी।
ऐसे सामने आया मामला
पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार की शाम ऋतू रोजाना की तरह अपने घर का दरवाजा बंद कर सोने चली गई। रविवार दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने रोशनदान से देखा। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए—ऋतू का शव फंदे पर झूल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। फिलहाल, मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने क्या कहा?
थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





