Home आवाज़ न्यूज़ झारखंड: हजारीबाग में NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

झारखंड: हजारीबाग में NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

0
🔊 खबर सुनें

एनटीपीसी के डीजीएम को काम पर जाते समय गोली मारी गई और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के डिप्टी जनरल मैनेजर कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह की है जब अज्ञात शूटरों ने डीजीएम गौरव पर तीन राउंड फायरिंग की। हजारीबाग के आरोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास हुई।

एनटीपीसी अधिकारियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए

घटना के तुरंत बाद एनटीपीसी के कई कर्मचारी आरोग्यम अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा पर सवाल उठाए। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जानकारी लेने के लिए हजारीबाग एसपी मौके पर पहुंचे। 

The post झारखंड: हजारीबाग में NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकनाडा: टोरंटो पब में सामूहिक गोलीबारी में कई लोग गंभीर घायल..
Next articleओम बिरला ने संसद भवन एनेक्सी में संविधान सभा की महिला सदस्यों को दर्शाती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।