मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार तड़के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अचानक विस्फोट होने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार तड़के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अचानक विस्फोट होने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। विस्फोट ,जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के ग्वालियर-भिंड रोड पर स्थित गैलेक्सी प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि अपार्टमेंट के कई फ्लैट विस्फोट के प्रभाव से प्रभावित हुए हैं और उनकी खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जिस फ्लैट में विस्फोट हुआ, वहां मौजूद एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिले के जया आरोग्य अस्पताल (जेएएच) की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर और फायर ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया, “हमें गैलेक्सी प्लाजा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अचानक विस्फोट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। घटना में अपार्टमेंट के कई फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में दो लोग (एक पुरुष और एक महिला) झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।” विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि यह किसी तरह का केमिकल विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के कारण कई फ्लैटों की खिड़कियां, कांच और दरवाजे टूट गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
The post MP के ग्वालियर में कमरे में विस्फोट से महिला समेत दो लोग घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













