Home जौनपुर Jaunpur News थाने में दीवान ने गौरक्षक को पीटा, एसपी ने किया...

Jaunpur News थाने में दीवान ने गौरक्षक को पीटा, एसपी ने किया लाइनहाजिर – संगठन ने की मुकदमे की मांग

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग

जौनपुर, जलालपुर: थाना परिसर में दीवान द्वारा गौरक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने के अंदर दीवान ने पट्टे से गौरक्षक की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी पीठ पर लाल चकत्ते पड़ गए। घटना के बाद गौरक्षक संगठन के अन्य पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

क्या है मामला?

मंगलवार तड़के बाक्शा थाना क्षेत्र के खुराहूपुर निवासी संदीप यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन में गायों को लादकर पशु तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। संदीप यादव ने अपने साथियों के साथ घेराबंदी कर जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास वाहन को रोककर पुलिस को सौंप दिया।

इसके बाद संदीप जब पुलिस के साथ थाने पहुँचे, तो आरोप है कि थाने पर मौजूद दीवान नील रतन यादव ने गौ तस्करों से मिलीभगत के चलते संदीप को पट्टे से जमकर पीटा। पिटाई से संदीप को गंभीर चोटें आईं।

संगठन ने किया विरोध, मुकदमे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग जौनपुर के पदाधिकारी थाने पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुँचा, तो तत्काल दीवान को लाइनहाजिर कर दिया गया।

हालांकि, संगठन के पदाधिकारी दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का क्या कहना है?

थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि एक व्यक्ति जबरन दफ्तर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे दीवान पहचान नहीं पाए और इसी कारण विवाद हुआ। हालाँकि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दीवान को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मजदूरी का पैसा मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने की मारपीट – 5 आरोपी गिरफ्तार
Next articleJaunpur News राजेश की हत्या से परिवार में मातम, गांव में तनाव – पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।