Home जौनपुर Jaunpur News : 25-25 हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन से...

Jaunpur News : 25-25 हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। थाना नेवढ़िया पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों अपहरण और धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में वांछित थे। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर इनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर जलालपुर हाईवे चौराहे से 200 मीटर आगे सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्लिम मंडल (50 वर्ष) और उनकी पत्नी मीना बीबी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर जिले के काटाकोल, जी.पी. मोहना, थाना कुमारगंज के रहने वाले हैं।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

आरोपियों के खिलाफ थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0 92/24 धारा 363, 366, 120बी भादवि और 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी जौनपुर की ओर हाईवे से गुजरने वाले हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

  • उ0नि0 अमित कुमार पांडेय (थानाध्यक्ष, नेवढ़िया)
  • उ0नि0 दिलीप कुमार यादव
  • उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा
  • हे0का0 धर्मेंद्र कुमार बिंद
  • म0का0 महिमा माहेश्वरी

पुलिस ने बताया कि नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: शाहगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर: परियावा गांव में धारदार हथियार से हमला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।