Home आवाज़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को...

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई,मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार सुबह किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में हुई। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 33 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण

जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। एसपी चव्हाण ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई – कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के जवान भी अभियान में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। शनिवार की मुठभेड़ के साथ ही सुरक्षा बलों ने इस साल की शुरूआत से अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 67 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें सुकमा समेत सात जिले शामिल हैं।

The post छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशिमला ग्रीन टैक्स: शिमला में प्रवेश करने वाली बाहरी कारों, बाइकों को चुकानी पड़ सकती है इतनी रकम..
Next articleलाहौर स्टेडियम में ‘खराब जल निकासी’ के लिए पाकिस्तान की आलोचना..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।