Home जौनपुर Jaunpur News महिला आयोग की जनसुनवाई: महिला उत्पीड़न मामलों पर त्वरित कार्रवाई...

Jaunpur News महिला आयोग की जनसुनवाई: महिला उत्पीड़न मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजकीय गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की, जिसमें कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को इन आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिला जेल और अस्पताल का निरीक्षण

जनसुनवाई के बाद जिला जेल के महिला सेल का निरीक्षण किया गया, जहां बंदियों की स्थिति और सुविधाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया, जहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

महिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम और अन्य वार्डों का जायजा लिया गया। मरीजों से डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाओं की आपूर्ति को लेकर जानकारी प्राप्त की गई।

महिला थाना और ग्राम लपरी में जनसंवाद

इसके अलावा थाना कोतवाली के महिला सेल का भी निरीक्षण किया गया, जहां रजिस्टरों की जांच की गई और महिला मामलों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

ग्राम लपरी में महिलाओं के मुद्दों पर ग्रामवासियों से वार्ता की गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news बीएसए का औचक निरीक्षण: विद्यालयों में पाई गई अनियमितताएं, कई शिक्षकों पर कार्रवाई
Next articleजौनपुर: सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।