Home जौनपुर जौनपुर: सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी, जांच में...

जौनपुर: सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा सूटकेस देखा। सूटकेस खोलने पर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शव कई दिन पुराना, पुलिस कर रही जांच

शव से दुर्गंध उठ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

एसपी ने बताया, “मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसकी पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके।”

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर नाले में फेंका गया होगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News महिला आयोग की जनसुनवाई: महिला उत्पीड़न मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Next articleJaunpur News स्कूटी सवार अध्यापिका को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।