Home आवाज़ न्यूज़ सुप्रीम कोर्ट ने की चुनाव से पहले मुफ्त उपहारों की घोषणा की...

सुप्रीम कोर्ट ने की चुनाव से पहले मुफ्त उपहारों की घोषणा की आलोचना: ‘लोग काम करने को तैयार नहीं’

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव से पहले मुफ्त सुविधाओं की घोषणा करने की प्रथा की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के लाभ लोगों को काम करने से हतोत्साहित करते हैं।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए चुनाव से पहले मुफ्त उपहारों की घोषणा करने की प्रथा की आलोचना की। शीर्ष अदालत ने कहा कि लोग काम करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें मुफ्त राशन और पैसे मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

यह टिप्पणियां न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कीं, जो शहरी क्षेत्रों में बेघर व्यक्तियों के आश्रय के अधिकार से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही थी।

न्यायमूर्ति गवई ने कहा, “दुर्भाग्यवश, इन मुफ्त सुविधाओं के कारण…लोग काम करने को तैयार नहीं हैं। उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्हें बिना कोई काम किए ही राशि मिल रही है।”

पीठ ने कहा, “हम उनके प्रति आपकी चिंता की सराहना करते हैं, लेकिन क्या यह बेहतर नहीं होगा कि उन्हें समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनाया जाए और राष्ट्र के विकास में योगदान करने की अनुमति दी जाए।”

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि ने पीठ को बताया कि केंद्र सरकार शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जो शहरी बेघरों के लिए आश्रय के प्रावधान सहित विभिन्न मुद्दों का समाधान करेगा।

पीठ ने अटॉर्नी जनरल से कहा कि वह केंद्र से यह पता करें कि शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन कितने समय के भीतर लागू किया जाएगा।

The post सुप्रीम कोर्ट ने की चुनाव से पहले मुफ्त उपहारों की घोषणा की आलोचना: ‘लोग काम करने को तैयार नहीं’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के दंगों में दो सिखों की हत्या के मामले में ठहराया गया दोषी
Next articleJaunpur News संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।