जौनपुर, उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर पट्टीकीरतराय गांव के निवासी शमशेर सिद्दीकी उर्फ रोशन (पुत्र शाहिद) को सोमवार सुबह करीब 9 बजे सुरेरी पुलिस ने वारंट के आधार पर हिरासत में लिया। पुलिस अभिरक्षा के दौरान, शमशेर की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे पहले रामपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप: पुलिस ने की पिटाई और जबरन जहर खिलाया
शमशेर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे फोन कर थाने बुलाया और वहां बुरी तरह पीटा। उनका दावा है कि थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने शमशेर को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शमशेर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस का बयान: जांच जारी, कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं
थानाध्यक्ष सुरेरी, सुनील कुमार वर्मा से जब इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केवल इतना कहा कि युवक की तबीयत थोड़ी खराब है। विषाक्त पदार्थ खिलाने के आरोपों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल, शमशेर की हालत नाजुक बनी हुई है, और परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





