Home जौनपुर Jaunpur News फोरलेन हाइवे पार करते समय फार्च्यूनर के धक्के से युवक...

Jaunpur News फोरलेन हाइवे पार करते समय फार्च्यूनर के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत

0
🔊 खबर सुनें

 

बदलापुर / जौनपुर वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में हाइवे पार करते समय सोमवार की देर रात्रि तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।बताया गया है कि

फत्तूपुर गांव निवासी 44 वर्षीय सुरेश यादव रात साढ़े नौ बजे के लगभग पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार की चपेट में आ गये। जिसके चलते गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोग सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फार्च्यूनर कार पलटकर खांई में चली गयी। उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गये। वाहन को पुलिस कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लगा रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर थाना प्रभारी पर लगा 5 लाख रु मांगने का आरोप
Next articleअयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी की स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।