Home आवाज़ न्यूज़ नासिक-गुजरात राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से सात लोगों की...

नासिक-गुजरात राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत, 15 घायल

0
🔊 खबर सुनें

नासिक-गुजरात राजमार्ग पर एक लग्जरी बस के खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस रविवार सुबह गुजरात के डांग जिले में गहरी खाई में गिर गई।

यह दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस अधीक्षक एस.जी. पाटिल ने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटना अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों – दो महिलाएं और तीन पुरुष – की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, “पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।”

अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे

The post नासिक-गुजरात राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत, 15 घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Next articleमुजफ्फरनगर: 21 वर्षीय महिला से उसके जीजा ने बलात्कार कर की हत्या सबूत मिटाने के लिए जलाया शव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।