Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच में तीन प्रशंसक सुरक्षा घेरे को पार...

दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच में तीन प्रशंसक सुरक्षा घेरे को पार कर विराट कोहली से मिलने में मैदान में घुसे..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

तीन प्रशंसक एक साथ सुरक्षा घेरे को भेदने में कामयाब हो गए, और अपने आदर्श खिलाड़ी विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान की ओर दौड़ पड़े।

विराट कोहली भले ही रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की पहली पारी में छाप छोड़ने में विफल रहे हों, लेकिन उनके प्रशंसक तीसरे दिन अरुण जेटली स्टेडियम में स्टैंड्स को भरने में कामयाब रहे। जैसे ही दिल्ली दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए उतरी, स्टैंड्स में प्रशंशको की संख्या बढ़ने लगी, जिससे एक बार फिर से सुरक्षा भंग हो गई।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए विराट कोहली मात्र 6 रन पर आउट, निराश प्रशंसक स्टेडियम से बाहर निकले..

इससे पहली भी पारी के दौरान, एक प्रशंसक उसी मैच में कोहली के पैर छूने के लिए मैदान में घुस गया था। लेकिन शनिवार को, तीन प्रशंसक एक साथ सुरक्षा घेरे को भेदने में कामयाब हो गए, और अपने आदर्श खिलाड़ी विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में दौड़ पड़े। मैदान में मौजूद सुरक्षाकर्मियों सहित कई पुलिसकर्मियों ने तीनो प्रशाशको को पकड़ा और बाहर निकाला।

खेल के दूसरे दिन के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ी के इस महारथी को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में प्रशंसक जमा हुए थे, जो कोहली की बेहतरीन मास्टरक्लास देखने के लिए उत्सुक थे। इसके बजाय, अपने नाम के ज़ोरदार नारों के बीच चलते हुए, कोहली ने सावधानी से शुरुआत की, कुछ नर्वस पलों को झेलते हुए तेज़ गेंदबाज़ हिमांशु सांगवान की गेंद पर एक ट्रेडमार्क स्ट्रेट ड्राइव लगाया, जिसने दर्शकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। हालाँकि, उनकी खुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिकी, क्योंकि सांगवान की अगली ही गेंद ने उनके डिफेंस को भेद दिया, ऑफ़-स्टंप को उखाड़ दिया और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

The post दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच में तीन प्रशंसक सुरक्षा घेरे को पार कर विराट कोहली से मिलने में मैदान में घुसे.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ: कार अनियंत्रित होने से हाई कोर्ट के दो वकीलों की तालाब में डूबकर मौत..
Next articleबजट 2025: क्या महंगा होगा, क्या सस्ता? पूरी सूची देखें
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।