Home जौनपुर Jaunpur News हैरान कर देने वाला मामला! जौनपुर में नकली डॉलर छापने...

Jaunpur News हैरान कर देने वाला मामला! जौनपुर में नकली डॉलर छापने का कारखाना

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर के बदलापुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी अमेरिकी डॉलर छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य सूरज निषाद को 10 नकली 100 डॉलर के नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ओरिजिनल अमेरिकी डॉलर का प्रिंट लेकर नकली नोट बनाता था और इन्हें उत्तर प्रदेश के बाहर के लोगों को सस्ते दाम पर बेचकर ठगता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कैसे किया गिरोह का भंडाफोड़?

राजस्थान के बिकानेर निवासी राहुल मलिक ने 23 जनवरी को सूरज निषाद से फर्जी डॉलर खरीदे थे। जब उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने 25 जनवरी को बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूरज निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ?

पूछताछ में सूरज निषाद ने बताया कि वह और उसके साथी मिलकर ओरिजिनल अमेरिकी डॉलर का प्रिंट लेकर नकली नोट तैयार करते थे। फिर वे इन नकली नोटों को दूर-दराज के लोगों को सस्ते दाम पर बेचकर ठगते थे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: बदलापुर पुलिस ने मुंबई की अदालत के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next articleJaunpur News जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।