Home आवाज़ न्यूज़ राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करते ही 24 घंटे में गंवाए 10...

राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करते ही 24 घंटे में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स, Gen Z ने किया अनफॉलो

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बीजेपी में जाने के 24 घंटे के अंदर चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में करीब 10 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को उनके 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए।

यह भी पढ़ें: जालौन में पुलिस मुठभेड़: कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी मोनू यादव गिरफ्तार

Gen Z का गुस्सा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि युवा वर्ग, खासकर Gen Z, इस फैसले से काफी नाराज है। चड्ढा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे क्योंकि वे ट्रैफिक, पेटर्निटी लीव, गिग वर्कर्स की समस्याओं, 10 मिनट डिलीवरी मॉडल और महंगे समोसे जैसी रोजमर्रा की मुद्दों को लगातार उठाते थे।

अब युवा यूजर्स “#UnfollowRaghavChadha” ट्रेंड चला रहे हैं। कई यूजर्स ने पुराने पोस्ट्स में मोदी और भाजपा की आलोचना वाले ट्वीट्स को डिलीट करने का भी आरोप लगाया है।

NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गवांडे ने लिखा, “इंटरनेट आपको रातोंरात हीरो बना सकता है और रातोंरात जीरो भी कर सकता है।”

राघव चड्ढा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी जिसमें एक यूजर ने उन्हें “Gen Z पार्टी” बनाने की सलाह दी थी। अब उसी युवा वर्ग का बड़ा हिस्सा उनसे नाराज नजर आ रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि डेटा और युवा मुद्दों पर फोकस करने वाले राघव चड्ढा अपनी लोकप्रियता को कितनी जल्दी वापस हासिल कर पाते हैं।

The post राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करते ही 24 घंटे में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स, Gen Z ने किया अनफॉलो appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअरविंद केजरीवाल ने मुझे अपने ही घर में एक गुंडे से पिटवाया’: स्वाति मालीवाल
Next articleगोली चलाने वाला कई हथियारों से लैस था’: व्हाइट हाउस में हुई घटना के बाद ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की प्रशंसा की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।