Home आवाज़ न्यूज़ हरियाणा के नारायणगढ़ में बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की गोली मारकर...

हरियाणा के नारायणगढ़ में बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या

0
🔊 खबर सुनें

अंबाला स्थित बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

रियाणा के अंबाला से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक नेता की यहां नारायणगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने आज (25 जनवरी) बताया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब हमला हुआ, तब बीएसपी नेता हरबिलास सिंह राज्जुमाजरा अपने दो दोस्तों पुनीत और गुगल के साथ कार में थे। पुनीत को भी गोली लगी है।

हमले के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया, जहां देर रात हरबिलास की मौत हो गई, जबकि पुनीत की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

नारायणगढ़ एसएचओ ललित कुमार घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे। अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एसएस भोरिया ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। राज्जुमाजरा ने पिछले साल नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे।

The post हरियाणा के नारायणगढ़ में बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशराबी पतियों की पत्नियों ने मंदिर में एक-दूसरे से की शादी
Next articleराजौरी में रहस्यमय बीमारी से अबतक 17 लोगों की मौत, 230 लोग क्वारंटीन में, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द…
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।