Home आवाज़ न्यूज़ महाराष्ट्र के आयुध कारखाने में भीषण विस्फोट, 5 की मौत ,कई की...

महाराष्ट्र के आयुध कारखाने में भीषण विस्फोट, 5 की मौत ,कई की हालत गंभीर..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

महाराष्ट्र में आज एक आयुध फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ ,मिली जानकारी अनुसार कम से कम 5 लोगो की मौत हुई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

महाराष्ट्र में आज एक आयुध फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। मिली जानकारी अनुसार कम से कम 5 लोगो की मौत हुई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं , महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सुबह एक भीषड़ विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में जबरदस्त विस्फोट हुआ है । विस्फोट के परिणामस्वरूप, एक छत पूरी तरह से ढह गई। “आयुध फैक्ट्री जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद, अग्निशमन दल और एम्बुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। एक छत ढह गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है,”

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और दमकलकर्मी पहुंच गए हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी तैनात किया गया है। आयुध फैक्ट्री विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, “यह मोदी सरकार की विफलता है।” फिलहाल विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में आगे की जांच चल रही है।

The post महाराष्ट्र के आयुध कारखाने में भीषण विस्फोट, 5 की मौत ,कई की हालत गंभीर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी स्थापना दिवस 2025: कैसे उत्तर प्रदेश भारत को 9 प्रधानमंत्री देने वाले प्रमुख राज्यों में से एक बन गया
Next articleसीबीआई ने आरजी कर बलात्कार मामले के दोषी की मौत सजा के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।