Home जौनपुर Jaunpur News समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे जनेश्वर मिश्र

Jaunpur News समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे जनेश्वर मिश्र

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: नीरव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

Aawaz news  संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिला समाजवादी पार्टी  के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रख्यात समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व0 पंडित जनेश्वर मिश्र  की पुण्यतिथि मियांपुर में आयोजित हुई।   गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति पंडित जनेश्वर मिश्र की दृढ निष्ठा के कारण वे श्छोटे लोहियाश् के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चैधरी चरण सिंह, विश्वनाथ

प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। विधायक तूफानी सरोज, विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

राजबहादुर यादव,   राहुल त्रिपाठी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, पंकज मिश्र, शैलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, रामू मौर्य, रामजतन यादव, नीरज पहलवान, सूर्यभान यादव राम अकबाल यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Newsआपत्तिजनक टिप्पणी को सपाईयों ने फूंका पुतला,जताया विरोध
Next articleअजमेर के दिव्यांग भिखारी ने बिना EMI के पूरा कैश देकर खरीदा iPhone 16 Pro Max
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।