Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर जिले के जंघई मे दिन दहाड़े दो गुटो मे...

Jaunpur News जौनपुर जिले के जंघई मे दिन दहाड़े दो गुटो मे विवाद, चली गोली

0
🔊 खबर सुनें

 Aawaz news 

जंघई। सीमा सटे सराय ममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार मे दिन दहाड़े बच्चो के दो गुट आमने सामने आ गये जिसमे गोली बारी मे एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गयी है। 

प्रयागराज जिले के जंघई क्षेत्र के ककरहवा गाँव व भदोही जिले के दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गाँव के छात्र जंघई मे पढ़ने आते है। साल भर दोनो गुट के छात्र किसी न किसी बात को लेकर आमने सामने आते रहे। बुधवार शाम साढ़े 4 बजे प्रयागराज जिले के जंघई चौकी क्षेत्र के ककरहा गाँव में दोनो गुट के छात्र आमने सामने हो गये  देखते ही देखते बड़े लोग भी शामिल हो गये हैं। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दिया प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार 6 राऊण्ड फायरिंग की गयी जिसमें एक पक्ष के महेंद्र मौर्य 27 और विनोद यादव 28 घायल हो गये। आनन फानन मे दोनो को इलाज के लिए प्रयागराज भर्ती कराया गया है हालत नाजुक बनी हुई है। दिनदहाड़े फायरिंग होने से जंघई क्षेत्र के आस पास हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर    सरायममरेज थाना की जंघई चौकी प्रभारी संजय कुमार मौर्य और सरायममरेज थाना की पुलिस मौके पर पहुच कर जांच करने में जुट गयी। 

सरायममरेज थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि दो पक्ष मे मारपीट हुई है फायरिंग की आवाज लोग बता रहे है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बनवासी बस्ती मे पहुची विधायक, बच्चो को नहलाया, बांटा गिफ्ट साथ खाया खाना
Next articleJaunpur Newsदुकान में लगी आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।