Home जौनपुर Jaunpur News कॅरोना काल में मिले सहायता राशि के घोटाले के आरोप...

Jaunpur News कॅरोना काल में मिले सहायता राशि के घोटाले के आरोप में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महामंत्री का पंजीकरण निलम्बित

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज

 

जौनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा व महामंत्री लाल बहादुर यादव का पंजीकरण अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। इन ऊपर कोरोना काल में मिले बजट से सहायता नहीं करने और उसे न लौटाने का आरोप है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से कोरोना संक्रमण के समय अधिवक्ताओं के वितरण के लिए प्रदेश की समस्त बार संघों को सहायता राशि दी गई थी। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अधिवक्ताओं ने अवगत कराया कि धनराशि नहीं वितरित नहीं की गई। इसके बाद प्रकरण की जांच शुरू कराई गई। जांच में पाया गया कि अध्यक्ष व महामंत्री ने आश्वस्त किया था कि चार महीने में धनराशि का वितरण कर दिया जाएगा, यदि वितरण नहीं किया गया तोधनराशि बार काउंसिल को वापस कर दी जाएगी। उसके बाद से न तो आज तक यह धनराशि वितरित की गई और न ही बार काउंसिल को वापस की गई। इसकी शिकायत अधिवक्ता संतोष उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कोरोना काल में वितरित की जाने वाली धनराशि की मांग की तो उसे भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया और धनराशि नहीं दी गई। इसी को देखते हुए अध्यक्ष व महामंत्री का पंजीकरण अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव ने पत्र जारी कर अगली तिथि को दोनों अधिवक्ताओं को उपस्थित होने व ऐसा न होने का कारण बताने को कहा है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके इस कृत्य के लिए उनका अधिवक्ता लाइसेंस सदैव के लिए निरस्त कर दिया जाए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News चौकियां माई का शृंगार महोत्सव, की तैयारी शुरू
Next articleJaunpur News पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।