Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर की 500 रुपये का...

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर की 500 रुपये का सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और राशन देने की घोषणा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

कांग्रेस ने गुरुवार (16 जनवरी) को घोषणा की कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी।

पिछले दो चुनावों में सफाया होने के बाद कांग्रेस फिर से पैर जमाना चाह रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यह घोषणा की । वह यहां एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रेड्डी ने कहा, “अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी।”

यह भी पढ़ें: नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत: आरएसएस के गढ़ में अभिजीत वंजारी ने बरकरार रखी अपनी सीट

कांग्रेस के अन्य वादे 

6 जनवरी को कांग्रेस ने अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया। 8 जनवरी को पार्टी ने अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया।

पार्टी ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवकों को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया।

दिल्ली चुनाव 2025

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर भाजपा ने चुनाव जीतने और 2013 से हावी रही आप को हटाने के लिए हरसंभव कोशिश की है। 

दिल्ली में आगामी चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच है। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में विफल रही है। इसके विपरीत, 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

The post दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर की 500 रुपये का सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और राशन देने की घोषणा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजानलेवा हमले की घटना के बाद सैफ अली खान की हुई सर्जरी, डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर हैं जान..
Next articleचैंपियंस ट्रॉफी 2025: PCB को उम्मीद कि रोहित शर्मा पाकिस्तान में होने वाले उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।