सैफ अली खान पर हुए हमले में डीसीपी क्राइम ब्रांच दीक्षित गेडाम का बयान आया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार को चाकू से जानलेवा हमला हुआ फिलहाल उपचार के बाद वह खतरे से बाहर हैं, उनकी टीम ने इसकी पुष्टि की। गुरुवार की सुबह तड़के उनके घर पर हुए हमले में अभिनेता को कई चाकू के घाव लगे थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें चाकू के छह गंभीर घावों के लिए कई सर्जरी से गुजरना पड़ा।
सर्जरी के बाद सैफ की टीम ने एक बयान जारी किया। इसमें लिखा था, “सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और अब वह खतरे से बाहर हैं। वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनपर नज़र रखे हुए है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।” सैफ की टीम ने डॉक्टरों के साथ-साथ प्रशंसकों और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया।
टीम की ओर से कहा गया, “हम डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, डॉ. लीना जैन और लीलावती अस्पताल की टीम को बहुत -बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं। इस दौरान सैफ के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि अभिनेता के शरीर पर छह घाव हैं, जिनमें एक रीढ़ के पास और एक गर्दन पर है। अभिनेता की दो सर्जरी की गई हैं।
डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास एक विदेशी चाकू का टूटा हुआ हिस्सा पाया गया था जिसे निकाल दिया गया है। डॉ. उत्तमानी ने बताया कि इसे निकाल कर फ़िलहाल पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सैफ अली खान को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और एक दिन तक उन्हें आईसीयू में ही निगरानी में रखा जाएगा।
बता दे की रात करीब 2.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मुंबई के उपनगर बांद्रा में सैफ और करीना के घर में घुस आया था । इसी दौरान हमलावर ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया और उन्हें चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमले के समय सैफ अली खान और करीना के अलावा उनके दोनो बेटे – तैमूर और जेह भी घर में ही थे।
The post जानलेवा हमले की घटना के बाद सैफ अली खान की हुई सर्जरी, डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर हैं जान.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav


