Home आवाज़ न्यूज़ रिसर्च स्कॉलर से कथित बलात्कार के आरोप में कानपुर पुलिस के ACP...

रिसर्च स्कॉलर से कथित बलात्कार के आरोप में कानपुर पुलिस के ACP के खिलाफ FIR दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

पुलिस ने बताया कि कानपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के खिलाफ छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

डीसीपी साउथ कानपुर अंकिता सिंह ने बताया, “आईआईटी कानपुर की छात्रा द्वारा कानपुर के एसीपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।”

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय आईआईटी-कानपुर की शोध छात्रा ने 2013 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारी एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान पर बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसके बाद गुरुवार को उनका तबादला कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण कानपुर अंकिता सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) यातायात अर्चना सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

डीसीपी साउथ कानपुर अंकिता सिंह ने बताया, “कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी पर एक छात्रा ने धोखे से यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर अधिकारी को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

इस मामले की गहनता से जांच के लिए यहां एडीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अर्चना की अध्यक्षता में एक एसआईटी भी गठित की गई है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।”

The post रिसर्च स्कॉलर से कथित बलात्कार के आरोप में कानपुर पुलिस के ACP के खिलाफ FIR दर्ज appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा-कांग्रेस गतिरोध के बीच आज लोकसभा में संविधान पर बहस की तैयारी
Next articleबहराइच: कक्षा में मोबाइल फोन छीनने पर छात्र ने शिक्षक पर चाकू से किया हमला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।