दो बाइकों की टक्कर के बाद हुए एक दर्दनाक हादसे में एक पिता और उसकी दो बेटियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे हुआ।पुलिस के मुताबिक, रात 11:45 बजे सूरज और मोनू एक ही बाइक पर सवार होकर मुंडन समारोह से घर लौट रहे थे, जबकि विक्रांत बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ किसी समारोह से मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्रांत ने अपनी बाइक मोड़कर मोहद्दीपुर में नहर रोड की ओर जाने का प्रयास किया, तभी उसकी बाइक कूड़ाघाट की ओर से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से टकरा गई। कैंट पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
मृतकों की पहचान मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत, उनकी दो साल की बेटी लाडो और एक साल की बेटी परी के रूप में हुई है। इनके अलावा रुस्तमपुर के मोनू चौहान और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सूरज की भी मौत हो गई। घायलों में विक्रांत की पत्नी निकिता और पांच साल का बेटा शामिल है। तीसरे घायल बाइक सवार की पहचान चिन्मयानंद के रूप में हुई है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर रही है।
शुक्रवार को हुई एक अन्य घटना में दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस और टैंकर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां डिवाइडर से टकराकर पलट गईं।
एसपी अमित कुमार ने बताया, “लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और पानी के टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है…”
The post दो बाइकों की टक्कर, भीषण हादसे में दो बच्चों सहित पांच की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










