Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने...

Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 खुटहन (जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पुरवा के सधनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने विद्यालय में खाना बनाने से संबंधित समस्त सामान व राशन अपने साथ उठा ले गये। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापक को सूचना दिया।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: मीरपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर राशन और दस्तावेज किए गायब

राजकुमार यादव (प्रधानाध्यापक) ने बताया कि सधनपुर प्राथमिक विद्यालय में बीती रात में चोरो ने चोरी कर सारा सामान उठा ले गए, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि विद्यालय का दरवाजा खुला है, मौके पर पहुंच कर देखा तो विद्यालय में चोरी हुई थी, जिसके बाद यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दिया, पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई, प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के ऑफिस में रखा इनवर्टर,बैटरी, आलमारी में रखा रजिस्टर, लाउडस्पीकर व मशीन,खेलकुद का सामान व चाभियों का गुच्छा,रसोई में रखा दो बड़ा गैस सिलेण्डर एवं छोटा गौस सिलेण्डर,तीन चूल्हा, चार भगोना,कड़ाही,एक तावा,चार तसला,परात, तथा स्टोर रूम से दो बोरी राशन व छोटा ड्रम उठा ले गये तथा दो कक्षा का ताला भी टूटा हुआ मिला। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले में सह योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Next articleपदयात्रा के दौरान फेंके गए तरल पदार्थ पर केजरीवाल ने कहा, ’35 दिनों में मुझ पर तीसरा हमला’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।