Home जौनपुर Jaunpur News सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर विधायक जगदीश राय...

Jaunpur News सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर विधायक जगदीश राय ने उनसे मांगा यह जवाब

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के द्वारा जफराबाद विधानसभा से सुभासपा विधायक जगदीश राय को सपा का एमएलए बताने और सिर पर लाल टोपी लगाने के बयान पर जगदीश राय ने कहा कि मैं सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुना गया हूं इस लिए विधिक रूप से सुभासपा का विधायक हूं ,उन्होने ने पूरे दावे के साथ कहा कि जबसे सुभासपा का सपा से नाता टूटा है उसके बाद वे बता दें या साबित कर दे मैं समाजवादी पार्टी के किस कार्यक्रम में शामिल हुआ कहा पर मंच साझा किया। अगर उन्हे मुझसे किसी बात को लेकर दिक्कत हो तो वे विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बता दे कि मैं उनके पार्टी का विधायक नही हूं।

 मालूम हो कि तीन दिन पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे के पास रहेटी गांव के निवासी पंकज राजभर की कार से कुचल कर हुई हत्या के बाद उनके घर पर शोकसवेदना प्रकट करने के लिए आये सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से साफ कहा था कि जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय मेरी पार्टी के विधायक नही बल्की समाजवादी पार्टी के एमएलए है वे लाल टोपी लगाते है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए जगदीश नारायण राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सुभासपा का गठबंधन टूटने के बाद वे साबित कर दे कि मैने कहा पर सपा के कार्यक्रम में शामिल हुआ कब मैने लाल टोपी पहनी। अगर उन्हे मुझसे किसी बात को लेकर दिक्कत हो तो वे विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बता दे कि मैं उनके पार्टी का विधायक नही हूं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में जौनपुर प्रेस क्लब के तमाम साहित्य कार्यक्रमों की है महत्वपूर्ण भूमिका – गिरीश चन्द यादव
Next articleJaunpur News जेई पर ठेकेदार ने सरिया से किया हमला ,बुरी तरह से घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।