Home आवाज़ न्यूज़ हेमंत सोरेन 26 नवंबर को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ:...

हेमंत सोरेन 26 नवंबर को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ: सूत्र

0
🔊 खबर सुनें

हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली। उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा नीत राजग को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।

कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी , टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव, सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य प्रमुख नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है।

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल

नई सरकार के ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए सोरेन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में सीएम के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कोटे से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से एक मंत्री शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि जेएमएम नेता हेमंत सोरेन 26 नवंबर को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

जेएमएम की शानदार वापसी

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर भाजपा नीत राजग को करारी शिकस्त दी।

जेएमएम ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और आरजेडी ने क्रमशः 16 और चार सीटों पर जीत दर्ज की। सीपीआई (एमएल) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं।

दूसरी ओर, एनडीए को सिर्फ़ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा, जिसमें बीजेपी ने 21 सीटें जीतीं, जबकि उसके तीन सहयोगी – आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेडी (यू) ने एक-एक सीट जीती।2019 के चुनावों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर विजयी हुआ।

The post हेमंत सोरेन 26 नवंबर को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ: सूत्र appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंभल विवाद अपडेट: दो लोगों की मौत, आगजनी और पथराव में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल..
Next articleपर्थ टेस्ट: विराट और यशश्वी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को विराट टारगेट ,तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के गिरे इतने विकेट..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।